छत्तीसगढ़ का व्यंजन चीला

दोस्तों आज हम सबसे सरल व्यंजन चीला बनाना सीखेंगे। तो चलो।
सामग्री व मात्रा ःःचावल का आटा 2 कटोरी, 2 हरी मिरची, हरी धनिया बारीक कटी, जीरा 2 चुटकी  तेल 4 बड़े  चम्मच, नमक स्वादानुसार। 
बनाने  की विधि ःः एक बाउल में चावल का आटा ले। हरी मिरची व धनिया बारीक काट  ले  और उसमें डाल दे। जीरा , नमक स्वादानुसार उसमें डाल दे। पानी डाल कर पतला घोल बना ले। अब गैस पर तवा गरम करें  नानस्टीक हो तो  ज्यादा  अच्छा  होगा। 1 चम्मच  तेल  तवे पर फैलाए ।अब घोल उसमें ऊपर से डाले। तेज आँच पर 1 मिनट सीकने दे फिर उसके ऊपर तेल डाल कर पलट दे 1 मिनट सीकने दे। अब आम के अचार या सास या हरी चटनी के साथ परोस।
नोट ःःः यह 2 लोगों  के लिए  हैं  आप चाहे तो बढ़ा भी सकते हैं। 
धन्यवाद।