छत्तीसगढ़ का व्यंजन चीला
दोस्तों आज हम सबसे सरल व्यंजन चीला बनाना सीखेंगे। तो चलो। सामग्री व मात्रा ःःचावल का आटा 2 कटोरी, 2 हरी मिरची, हरी धनिया बारीक कटी, जीरा 2 चुटकी तेल 4 बड़े चम्मच, नमक स्वादानुसार। बनाने की विधि ःः एक बाउल में चावल का आटा ले। हरी मिरची व धनिया बारीक काट ले और उसमें डाल दे। जीरा , नमक स्वादानुसार उसमें डाल दे। पानी डाल कर पतला घोल बना ले। अब गैस पर तवा गरम करें नानस्टीक हो तो ज्यादा अच्छा होगा। 1 चम्मच तेल तवे पर फैलाए ।अब घोल उसमें ऊपर से डाले। तेज आँच पर 1 मिनट सीकने दे फिर उसके ऊपर तेल डाल कर पलट दे 1 मिनट सीकने दे। अब आम के अचार या सास या हरी चटनी के साथ परोस। नोट ःःः यह 2 लोगों के लिए हैं आप चाहे तो बढ़ा भी सकते हैं। धन्यवाद।