छत्तीसगढी व्यंजन फरा
दोस्तों आज हम आप को फरा नामक व्यंजन बनाना बताऐगे जो छत्तीसगढ़ में खाया जाता हैं। तो चलीए उसमे लगने वाली सामग्री के बारे में जानते हैं ।
सामग्री ः चावल का आटा, नमक, जीरा, हरी मिरची,
धनिया पतती ,तेल, लहसुन, तिल।
बनाने की विधीः एक बाउल में चावल का आटा ले दो कटोरी नमक स्वादानुसार गुनगुने पानी से गुथ ले। दोनो
हाथो से छोटी छोटी लोई बना कर बाती का आकार दे। जब सारे आटे की बाती बन जाए तो इसे स्टीम कुक करे। कढ़ाई गरम करे तेल डाले 1 चम्मच उसमें 2कली लहसुन 2 हरी मिरची,चुटकी भर जीरा व आधा चम्मच तिल डाले उसके बाद स्टीम कुक फरा भी डाले और कुछ देर ढंक दे।
इसे सास या हरी चटनी के साथ परोसे।
नोटः यह मात्रा दो लोगो के लिए बताई गई है। आप चाहे तो बढ़ा भी सकते हैं।
धन्यवाद।